SHABD,RAIPUR, January 5,
CGNews : महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा है कि विगत दो वर्षों में राज्य सरकार ने महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करने के साथ ही सामाजिक कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए हैं। आज नवा रायपुर में एक पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की उनहत्तर लाख से ज्यादा महिलाओं को अब तक चौदह हजार तीन सौ सात करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के कारण कुपोषण में उल्लेखनीय कमी आई है। वहीं, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत अब तक पन्द्रह हजार से अधिक युवतियों का विवाह कराया गया है।
Story Line :
