Home मध्य प्रदेशBohra Community India:बुरहानपुर में दाऊदी बोहरा समाज ने अदा की ईद-उल-फितर की नमाज, अमन-शांति के लिए उठे हजारों हाथ

Bohra Community India:बुरहानपुर में दाऊदी बोहरा समाज ने अदा की ईद-उल-फितर की नमाज, अमन-शांति के लिए उठे हजारों हाथ

दाऊदी बोहरा समाज ने अदा की ईद उल फ़ित्र की विशेष नमाज,* *देश मे अमन -शांति सदभावना के लिए उठे दुआओ के हज़ारो हाथ

by INDIA NEWS 53INDIA NEWS 53
A+A-
Reset
 बुरहानपुर। दाऊदी बोहरा समाज ने गुरुवार को ईद उल फ़ित्र की विशेष नमाज अदा कर एक दूसरे के गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। दाऊदी बोहरा जमात PRO कमेटी के कोडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने जानकरी देते हुए बातया की शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब ने स्थानीय नज़मी मस्जिद मे समाज जनों को ईद उल फ़ित्र की विशेष नमाज अदा कराई। 19 मार्च गुरुवार को सुबह स्थानीय नज़मी मस्जिद मे शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब जमाली ने बोहरा समाज जनों को ईद उल फ़ित्र के मौक़े पर विशेष खुतबा पढ़ कर अदा कराई जिसमे देश मे अमन शांति सद्भावना की दुआएं की गई नमाजियो के हज़ारो हाथ दुआ के लिए उठे। ईद के अवसर पर 53 वें धर्मगुरु डॉ.सैय्यदन मुफादल सैफुदीन साहब की लंबी उम्र ओर सालमती की दुआएं की गई साथ ही सैय्यदना साहब का रूहानी फैज़ सभी को मिलता रहे इसकी भी दुआएं की गई। PRO कमेटी के तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने आगे जानकरी देते हुए बातया की ईद उल फ़ित्र के अवसर पर 53 वें धर्मगुरु सैय्यादन डॉ. मुफादल सैफुदीन साहब बोहरा समाज की विभन्न मस्जिदों मे भी अलग अलग शहरों से रमजान माह के लिए मुकरर इमाम साहबो ने ईद की विशेष नमाज अदा करा कर देश मे अमन सकून सद्भावना की सभी के लिए दुआएं कर ईद उल फ़ित्र की मुबारकबाद पेश की। ईद उल फ़ित्र के अवसर पर लोधीपुरा स्थित सुप्रसिद्ध धर्मिक स्थल दरगाह ए हकीमी प्रबंधक शेख सब्बीर भाई साहब एवं उप प्रबंधक मुस्तुफा भाई उज्जैनी के मार्गदर्शन मे ईद उल फ़ित्र पर हकीमी मस्जिद मे नमाज अदा कर सभी को मुबारकबाद दी वही मोहम्मदी मार्केज मे आमिल साहब डॉ. मुर्जुजा भाई साहब ने ईद की विशेष नमाज अदा कराई एवं समाज जनो को मुबारकबाद पेश की। ईद उल फ़ित्र के खास अवसर पर महिलाओ पुरुषो के साथ साथ बच्चों मे खासा उत्साह देखने को मिला रंग बिरंगी पौशक पहनकर नन्हे मुन्ने बच्चों ने ईद की मिठास को ओर मीठा कर दिया बच्चों को शिर खुरमे के साथ साथ ईदी भी बड़े बुजुर्गो ने दी जिससे उनके चेहरे खिल उठे। ईद उल फ़ित्र के खास अवसर पर शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब जमाली, नायब शहर आमिल शेख युसूफ भाई साहब जमाली, दरगाह ए हकीमी प्रबंधक शेख सब्बीर भाई साहब उप प्रबंधक शेख मुस्तुफा भाई उज्जैनी ने सभी शहर वासियो सहित देश वासियो को ईद की मुबारकबाद दी एवं सभी की खुशहाली ओर तरक्की की कामना की।

 


Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy