बिजनेसदेश

cmyogi : सीएम योगी के निर्देश पर SDF का बड़ा एक्शन, 161 फर्मों पर FIR

cmyogi: उत्तर प्रदेश में अवैध नशे के खिलाफ योगी सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त कफ सिरप की पैरेलल सप्लाई चेन को ध्वस्त कर दिया है।

 SHABD,New Delhi, December 29,दिसंबर 29, नई दिल्ली:

Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath speaks in the Vidhan Bhawan during the Winter Session of the Uttar Pradesh Assembly, in Lucknow on Wednesday, December 24, 2025. (Photo: IANS Video Grab)

 उत्तर प्रदेश में अवैध नशे के खिलाफ योगी सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त कफ सिरप की पैरेलल सप्लाई चेन को ध्वस्त कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, यानी एफएसडीए ने प्रदेशव्यापी सघन अभियान चलाया।

पिछले तीन महीनों में 52 जिलों में 332 से अधिक थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में 36 जनपदों में अवैध डायवर्जन का खुलासा हुआ और 161 फर्मों के खिलाफ एनडीपीएस और बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। 700 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध आपूर्ति जांच के दायरे में है।

पुलिस और एसटीएफ ने अब तक 79 मुकदमे दर्ज कर 85 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 22 मामलों में एनडीपीएस के तहत कार्रवाई को सही ठहराया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्ती की तैयारी है और लाइसेंसिंग प्रणाली को और सख्त करने का प्रस्ताव भेजा गया है। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button