बुरहानपुर

जरूरतमंदों की मदद करें: बुरहानपुर में सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की समाजजनों को नसीहत*

दाऊदी बोहरा समाज के हजारों सदस्य रविवार, 15 नवंबर को बुरहानपुर स्थित दरगाह-ए-हकीमी पर विश्वभर के दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के स्वागत के लिए कत्रित हुए। सैयदना साहब महाराष्ट्र के धारणी से सड़क मार्ग द्वारा बुरहानपुर पहुंचे और रात्रि विश्राम शहर में ही किया।

बुरहानपुर में अपने संबोधन के दौरान सैयदना साहब ने बुरहानपुर के लोगों की शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए दुआ की। उन्होंने समाजजनों को समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करने की नसीहत भी दी।

बुरहानपुर की यह यात्रा परम पावन की मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के गांवों, कस्बों और शहरों की जारी यात्रा का हिस्सा थी। इंदौर से आरंभ हुई इस यात्रा में सैयदना साहब ने सड़क मार्ग से केसूर, देपालपुर, उज्जैन, आगर, नलखेड़ा, सुसनेर, बड़ौद, गौतमपुरा, बड़वाह, सनावद, मूंदी और धारणी का दौरा किया। हर स्थान पर सैयदना साहब ने दाऊदी बोहरा परिवारों से मुलाकात की, प्रवचन दिए और मार्गदर्शन किया।

यह इस वर्ष सैयदना साहब की बुरहानपुर की दूसरी यात्रा थी। अप्रैल में वे सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन के उर्स के अवसर पर शहर आए थे।

बुरहानपुर में दाऊदी बोहरा समाज के समन्वयक तफज्जुल मुलायमवाला ने कहा, “हम सैयदना साहब की यात्रा की व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए बुरहानपुर जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के हृदय से आभारी हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button