बुरहानपुर

लालचंद पटेल सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त, इंटक प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया आदेश

बुरहानपुर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) मध्य प्रदेश द्वारा शक्कर उद्योग श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक, नवलनगर झिरी(तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर) के चुनाव संपन्न कराने के लिए लालचंद पटेल को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।इंटक मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव द्वारा 9 जून 2026 को जारी पत्र में लालचंद पटेल को चुनाव संपन्न कराने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए नियुक्त किया गया है। पत्र में बताया गया है कि संगठन के संविधान के अनुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी तथा मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र सिंह नाती के निर्देशन में चुनाव कराए जाएंगे। इंटक प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र सिंह नाती सहित अन्य पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

शक्कर उद्योग श्रमिक कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर क्षेत्र के श्रमिकों में उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से संगठन को नया नेतृत्व मिलने की संभावना है, जिससे श्रमिक हितों के मुद्दों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button