Home राजनीतिcmvishnudevsai मुख्यमंत्री श्री साय ने वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन

cmvishnudevsai मुख्यमंत्री श्री साय ने वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन

by INDIA NEWS 53INDIA NEWS 53
A+A-
Reset

cmvishnudevsai: SHABD,RAIPUR, December 28, रायपुर, 28 दिसंबर 2025 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वर्ष दो हजार छब्बीस के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। राज्य सरकार वर्ष दो हजार छब्बीस को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाएगी। इसी थीम पर आधारित यह कैलेंडर सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को अभिव्यक्त करता है। कैलेंडर के मुख्य पृष्ठ पर छत्तीसगढ़ के पाँच प्रमुख शक्तिपीठ  को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के छायाचित्र भी अंकित हैं। पृष्ठभूमि में सिरपुर एवं राजिम के मंदिर, आदिवासी संस्कृति, मधेश्वर पहाड़ और चित्रकोट जलप्रपात के आकर्षक ग्राफिकल प्रतिरूप सम्मिलित किए गए हैं, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर का प्रतीक हैं।             मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वर्ष दो हजार छब्बीस को महतारी गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया यह शासकीय कैलेंडर महिला सशक्तिकरण, राज्य की प्राथमिकताओं और हमारी उपलब्धियों का सशक्त प्रतीक है।

 SHABD,RAIPUR, December 28,

You may also like

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy