बुरहानपुर

इंदिरा गांधी के योगदान को किया याद, कांग्रेस ने जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

बुरहानपुर। लालबाग रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने इंदिरा गांधी के देश के प्रति योगदान को याद किया।

कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का देश के प्रति समर्पण,और राष्ट्र निर्माण में योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके विचार और नेतृत्व आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस दोरान कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक, पार्षद हमीद डायमन, आसिफ खान, कैलाश यावतकर, हुजैफा मुलायमवाला, आशीष भगत, मीनाक्षी महाजन, गौरी शर्मा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button