बुरहानपुर

सैय्यदना साहब के दीदार से झलके खुशी से आंसू, घर घर जाकर अनुयायियों से मिले सैय्यदना साहब

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर मे दाऊदी बोहरा समाज के पवित्र धार्मिक स्थल दरगाह ए हकीमी मे सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन साहब के उर्स के अवसर पर रविवार को दाऊदी बोहरा समाज के 53 वें धर्मगुरु रविवार को रात्रि मे बुरहानपुर पहुंचे।

दाऊदी बोहरा जमात PRO कमेटी कोऑडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने जानकरी देते हुए बातया की ( मध्यप्रदेश राजमंत्री दर्ज प्राप्त अतिथि ) दाऊदी बोहरा समाज के 53 वें दाई धर्मगुरु सैय्यदना डॉ. मुफादल सैफुद्दीन साहब ने सोमवार को दाऊदी बोहरा समाज के अनुयाइयों के घर जाकर उन्हें अपना दुआएं आशीर्वाद प्रदान किया दरगाह ए हकीमी से आपका काफिला चंद्रकांला, दाऊदपुरा, इतवारा, बेरीमैदान, राजपुरा, लालाबाग रोड, हमीद पूरा, गोटियापीर स्थित दाऊदी बोहरा अनुयाइयो के घर पंहुचा।

दाऊदी बोहरा समाज बड़ी ही श्रद्धा अकीदत के साथ अपने मौला के दीदार के लिए जगह जगह खडे रहे ओर मौला की नजर की पाने को ललक देखने को मिली।

जगह जगह मौला के आत्मीय इस्तेकबल किया गया अपने मौला के कदम जिस जिस के घर मे पड़े सभी के आंसू मौला के दीदार से झलक पड़े सभी ने शुक्र अदा कर अपनी खुशियों के इजहार किया।

*मौला ने अदा कराई मगरिब की नमाज*

शाम मे दरगाह ए हकीमी स्थित मस्जिद मे हज़ारो अनुयाइयो को सैय्यदना साहब डॉ मुफादल सैफुदीन साहब द्वारा मगरिब की नमाज अदा करवाई गई जिसके बाद उपस्थित हज़ारो जयारीनो को सैय्यदना साहब के दीदार हुआ,
इस दौरान शहर आगमन पर आगमन पर जिला प्रशासन ओर पुलिस प्रशासन द्वारा सरहानीय भूमिका निभाई गई सैय्यदना साहब की सुरक्षा के लिए बोहरा समाज के विशेष सुरक्षा बल भी हर समय मौजूद रहा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button