स्व.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेगें

23 जून से 06 जुलाई तक स्मरण पखवाड़ा मनाया जाएगा. जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने
बुरहानपुर। कल दिनांक 23 जून 2026 मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक स्व.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये जाएँगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुवे डॉ.मनोज माने जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बुरहानपुर ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के अंतर्गत दिनांक 23/6/2026 मंगलवार को सुबह 9.30 बजे भाजपा संस्थापक स्व.डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 73 वी पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई जायेगी। इस अवसर पर स्व.डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की लालबाग मार्ग पर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्वॉसुमन अर्पित किए जाएॅगे। इस अवसर पर समस्त पार्टी के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण, मोर्चा.प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ता बंधुओ से आग्रह है कि माल्यार्पण कार्यक्रम मे अवश्य उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने बताया कि स्व. डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक और जम्मू.कश्मीर को भारत में पूरी तरह मिलाने के प्रखर समर्थक थे। वे अनुच्छेद 370 के घोर विरोधी थे,वे इस व्यवस्था का विरोध करने के लिए 1953 में बिना परमिट लिए जम्मू.कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े,वहां पहुंचते ही उन्हें राज्य सरकार द्वारा गिरफ्तार करके नजरबंद कर लिया गया। हिरासत में रहने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और 23 जून 1953 को संदेहास्पद परिस्थितियों में उनका निधन हो गया। उनके समर्थकों और देशवासियों ने इसे एक बड़ी राजनैतिक साजिश और लापरवाही माना। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं गया और उनके विचारों ने आगे चलकर राष्ट्रीय विमर्श की दिशा तय की। आज के समय में उनके एक राष्ट्र के संकल्प को पूर्ण रूप से साकार कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व भाजपा सरकार ने जहा हुवे अलिदान मुखर्जी उस कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर दिया , वही पश्चिम बंगाल जहां पर उनका जन्म हुवा था ,उस बंगाल में भाजपा ने एतिहासीेक जीत दर्ज कर सरकार बनाई। स्व. डॉ. मुखर्जी के बलिदान को लेकर देशभर में विभिन्न् कार्यक्रम आयोजीत किए जा रहे है। उसी अंतर्गत जिला भाजपा द्वारा टोलीया बनाई जाकर जन जन तक जानकारी पुहचाई जाएगी।
जिला टोली की धोषणा:- भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर दवारा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वॉ जयंती वर्ष 23 जून से 06 जुलाई तक एक स्मरण पखवाड़ा संस्मरण पक्ष आपातकाल के काले अध्याय के दिवसो एवं प्राथमिक सदस्यो एवं बूथ समिती सदस्यों के लिए डिजिटल प्रशिक्षण अभियान के अंतगर्त आयोजित होने वाले कार्यक्रमो सफल क्रियान्वयण हेतु जिला टोली की नियुक्ती की गई है।
इस जिला टोली के संयोजक श्री चितांमण महाजन जिला महामंत्री एवं सदस्य के रूप में श्री सुभानसिंह चौहान जिला अध्यक्ष भाजपा अ.ज.जा.मोर्चा जिला बुरहानपुर, श्री योगेश पाटील पूर्व जिला मंत्री , श्रीमती किरण रायकवार पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा एवं श्री पवन लहासे जिला मंत्री आजपा अ.जा.मोर्चा बुरहानपुर को बनाया गया है। इसी प्रकार जिना टोली आपातकाल के काले अध्याय के दिवसो के संयोजक श्री जयंती लाल नवलखे अध्यक्ष .म.प्र.पावरलूम फेडरेशन एंव सदस्य श्री दिपक अग्राल अध्यक्ष आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा , श्री विजय शेवाडे वरिष्ठ नेता भाजपा होगें।
वही जिला टोली प्राथमिक सदस्यो एवं बूथ समिती सदस्यों के लिए डिजिटल प्रशिक्षण अभियान 23 जून से 06 जुलाई के संयोजक श्री विपूल कानगो जिला कार्यालय प्रभारी भाजपा एवं सदस्य के रूप में श्री भरत रावल जिला महामंत्री युवा मोचर्चा भाजपा तथा श्री दुर्गेश शर्मा सदस्य जिला कार्यकारिणी को दायित्व सौपे गए है।




