बुरहानपुर

छात्रों की बात, छात्रों के साथ,शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित किया गया छात्र संवाद कार्यक्रम-राजस्थान के कोटा में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम का दिखाया गया प्रसारण

बुरहानपुर। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को गुरसिख मॉल स्थित मल्टी फ्लेक्स सिनेमा में छात्रों की बात छात्रों के साथ छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का राजस्थान के कोटा में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम छात्र, युवाओं और पालकों को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। इस दौरान शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्र हितों तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर राहुल गांधी द्वारा रखे गए विचारों को उपस्थित लोगों ने सुना।

कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि हाल ही में कोटा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के साथ संवाद कर शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही समस्याओं और छात्रों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था।
उन्होंने बताया कि इसी संवाद के प्रसारण के लिए बुरहानपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कॉलेज के छात्रों को आमंत्रित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कोटा में हुए छात्र संवाद का प्रसारण किया गया तथा छात्रों से शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई।
रिंकू टॉक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं और सुझावों को जानना है, ताकि उनकी बात नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक पहुंचाई जा सके।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हमीद काज़ी ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से लेकर अब तक देश के भविष्य को लेकर जो बातें कही थीं, वे आज सही साबित होती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, किसान और उद्योग जगत दोनों परेशान हैं, जबकि अमीर और अधिक अमीर तथा गरीब और अधिक गरीब होते जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं देश के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। लाखों छात्र पूरे वर्ष मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक होने से उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। उनका आरोप था कि आर्थिक रूप से सक्षम लोग इसका लाभ उठा लेते हैं, जबकि गरीब और मेहनती छात्र पीछे रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इस मुद्दे को कोटा सहित देश के विभिन्न स्थानों पर प्रमुखता से उठाया है।

हमीद काज़ी ने कहा कि देश से भ्रष्टाचार समाप्त होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार भ्रष्टाचार रोकने के अपने दावों पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण, विभिन्न राज्यों की राजनीति और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर भी केंद्र सरकार पर आरोप लगाए। साथ ही कहा कि राहुल गांधी देशभर में छात्रों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों को उठाकर अभियान चला रहे हैं तथा कांग्रेस इन्हीं जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है।

अधिवक्ता संतोष देवताले ने कहा कि यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं चतराव से संवाद का एक अवसर है कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोटा में कार्यक्रम में कहा था कि सरकार छात्रों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है । छात्रों की आवाज को बुलंद करने के लिए यहां कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी तफ्फजुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि छात्र संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनना और उन्हें एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की राय जानने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कोटा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों के साथ किए गए संवाद का प्रसारण किया गया। इसके बाद उपस्थित विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अनुभवों को जाना गया। उन्होंने कहा कि छात्रों से प्राप्त सुझावों और मुद्दों को कांग्रेस संगठन के माध्यम से संबंधित स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकु टाक, हमीद काजी, अजय रघुवंशी, अनीता अमर यादव, वाजिद इकबाल, योजना देवडा, फरीद काजी, इस्माईल अंसारी, जनपद अध्यक्ष राकेश सोलंकी,विनोद मोरे, नोमान खान, शाहिद बंदा, आसिफ खान, मज्जू मीर, हमीद डायमन, हफीज मंसूरी, जावेद खान, इनाम अंसारी, देव ठाकुर, अर्जुन जंगाले, तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला,दीपक जंगाले, हेमंत सोनवाने, अमर यादव,आशीष भगत, शेख आरिफ, रुस्तम शेख, शेख असगर, इमरान खान, वसीम बक्श, सुनील सोनवाने, मीनाक्षी महाजन,कैलाश पाटिल, रविंद महाजन, डॉ फिरोज, हेमंत पाटिल, किशोर देशमुख, हंसराज पाटिल, डॉ प्रवीण टेम्बुन,कमलेश शाह, भावेश तोमर, साजिद अंसारी, असलम खान, योगेश पुन वाला, प्रह्लाद सूर्यवंशी, आदि उपस्थित थे। संचालन संतोष देवताले ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button